6,6,6,6,6… 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने MI के खिलाफ मचाई तबाही; पंत और ईशान का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi RR IPL 2026। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर नया कीर्तिमान बनाया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलते हुए वैभव ने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए और 20 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आरआर के युवा ओपनर, जिन्हें 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, उन्होंने 15 साल की उम्र में अभी तक 35 छक्के लगा लिए हैं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और ईशान किशन के पुराने रिकॉर्ड को धराशायी किया।

MI के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का ‘विराट’ कारनामा

दरअसल, वैभव सू्र्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL 2026) ने आईपीएल 2026 के पहले दो मैचों में तेज पारियों के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते दिन खेले गए मैच में जबरदस्त बैटिंग से सबको अपना मुरीद बना दिया। वह दुनिया के नंबर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने पहली बार बैटिंग करने उतरे थे और बुमराह की पहली ही गेंद पर उन्होंने करारा छक्का जड़कर अपने जज्बे का एलान कर दिया। 15 साल के ओपनर ने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन की शानदार पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ सिर्फ 30 गेंदों में 80 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

उनकी पारी में एक चौके के साथ 5 छक्के शामिल रहे, जिसमें बुमराह के खिलाफ पहली तीन गेंद पर 2 छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद यशस्वी टिके रहे और 32 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने आरआर को 150 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की।

इस दौरान वैभव ने अपनी पारी के दौरान नया इतिहास रचा। वैभव बतौर एक किशोर खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में सर्वाधिक 35 सिक्स लगाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने ईशान-पंत को पीछे छोड़ दिया है।

बतौर किशोर खिलाड़ी सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड (20 साल की उम्र से पहले)

वैभव सूर्यवंशी- 35 सिक्स
ईशान किशन 30 सिक्स
ऋषभ पंत- 30 सिक्स
संजू सैमसन- 22 सिक्स
पृथ्वी शॉ- 19 सिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *