दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, 27 आपराधिक मामले हैं दर्ज

 दक्षिण पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगलवार को अमर कॉलोनी इलाके में मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी घोषित बदमाश को दबोच लिया।

इसकी पहचान मुस्तफाबाद के रिजवान के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपित कोतवाली नगर, बुलन्दशहर का वांछित था और इसके खिलाफ 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद विकास लगरपुरिया गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि द्वारका जिला पुलिस ने छावला इलाके में आपसी रंजिश में एक शख्स पर गोली चलाने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश राकी के पैर में गोली लगी है।

वहीं बदमाशों की गोली से एक हेड कॉन्स्टेबल बाल- बाल बच गया। गिरफ्तार दूसरे बदमाश की पहचान सुमित के रूप में हुई है। दोनों गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरोह के बदमाश हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *