वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही Volkswagen Taigun Facelift को लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले इस एसयूवी के उत्पादन को शुरू कर दिया गया है। इस पर निर्माता ने किस तरह की जानकारी दी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Volkswagen Taigun Facelift
फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन एसयूवी के फेसिलफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
शुरू हुआ उत्पादन
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि लॉन्च से पहले इस एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इसे निर्माता की ओर से पुणे की फैक्ट्री में बनाया जा रहा है।
क्या होंगे बदलाव
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की फोटो को भी जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के एक्सटीरियर की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में निर्माता की ओर से नए डिजाइन की हेडलाइट, फ्रंट बंंपर, ग्रिल को दिया गया है। साथ ही इसमें इलुमिनेटिड लोगो और कनेक्टिड एलईडी डीआरएल भी दी गई हैं। रियर में कनेक्टिड टेल लाइट को नए डिजाइन में दिया गया है।
मिलेंगे ये फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है। इसमें नया इंटीरियर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, रियर में मसाज सीट जैसे फीचर्स के साथ ही Level-2 ADAS भी दिया जा सकता है।


