‘विक्रमादित्य जब चाहें भाजपा में शामिल हो जाएं’, सीएम सुक्खू के नाम से डाल दी फेक पोस्ट; पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नाम पर फेसबुक पर फेक पोस्ट डालने की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में मामला दर्ज किया गया है। बलदेव ठाकुर निवासी गांव क्रांध डाकघर भोंट जिला शिमला ने पुलिस में शिकायत दी है कि मुन्नू ठाकुर नामक फेसबुक हैंडल से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नाम से एक बयान प्रसारित किया गया।

विक्रमादित्य पर फेक टिप्पणी

शिकायत में बताया गया कि पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी सागर रूप, एक बूंद पानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, विक्रमादित्य जब चाहे भाजपा में शामिल हो जाएं, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई बयान कभी दिया ही नहीं है। इसे पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि इस तरह की फर्जी जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्ट वायरल होने पर संज्ञान

इस पोस्ट के वायरल होने पर पार्टी की ओर से भी संज्ञान लिया गया। इसके बाद यह पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्यों हो रही चर्चा

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और अभी सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं। दरअसल उनके बारे में पहले भी इस तरह की चर्चाएं रही हैं, हालांकि वह अटकलों को नकार चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *