‘मैं बायसेक्शुअल थी, लड़कियों संग रिश्ते रहे…’, Akanksha Chamola ने ‘लॉक अप 2’ में किया बड़ा खुलासा

9.9kViews
1770 Shares

अनुपमा स्टार गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) जब से कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) में गई हैं, तब से सुर्खियां बटोर रही हैं।

पहले आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं और दोनों एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। अब उन्होंने एक और शॉकिंग बात बोल दी है। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले बायसेक्शुअल थीं।

होस्ट्स के सामने इमोशनल हुईं आकांक्षा

दरअसल, शो में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने को-कंटेस्टेंट सूफी के साथ बातचीत में आकांक्षा का सीक्रेट रिवील किया था और बताया था कि वह बायसेक्शुअल हैं। बीते एपिसोड में फराह खान और रितेश देशमुख ने श्रेया का वीडियो आकांक्षा को दिखाया और वह रोने लगीं।

बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकारी

इसके बाद आकांक्षा चमोला ने कबूल किया कि वह वाकई बायसेक्शुअल थीं। उन्होने होस्ट्स के सामने अपनी बात रखी और बताया, “मैं शादी से पहले बायसेक्शुअल थी। कुछ लड़कियों के साथ मेरे रिश्ते रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटीमेट रिलेशंस नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते में थी।”

लड़कियों संग रहे रिश्ते

आकांक्षा चमोला ने आगे बताया कि वह महिलाओं के इर्द-गिर्द खुद को सेफ फील करती थीं। उन्होंने कहा, “मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं एडमायर करती हूं। उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। मुझे लगता है कि वह मेरा सेफ स्पेस है।” आकांक्षा ने कहा कि भले ही लोगों ने उन्हें बायसेक्शुअल का लेबल दिया हो लेकिन वह इसे प्योर लव बताती हैं।

श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा

आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद वह एलिमिनेशन से बच गईं और जब शो में वापसी की तो श्रेया कालरा पर गुस्सा निकाला। उन्होंने डिजिटल क्रिएटर को ‘एविल’ बताया। उन्होंने श्रेया से कहा, “मैंने पूरी दुनिया में तुमसे ज्यादा बुरा इंसान नहीं देखा, जो इतना बेरहम और असंवेदनशील हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *