इंसानियत शर्मसार: बरेली में 15 मिनट तक तड़पता रहा घायल, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो

2.9kViews
1724 Shares

 सीबीगंज में दिल्ली रामपुर रोड पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में घायल युवक करीब 15 मिनट तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन कोई उसे उठाने नहीं आया। राहगीरों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दी। 15 मिनट से अधिक बीतने के बाद भी मौके पर पुलिस का एक सिपाही भी नहीं पहुंचा।

दिल्ली रामपुर रोड पर डीपीएस स्कूल के सामने एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा लोग वीडियो बनाते रहे मगर, कोई भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचा रहा था।

पुलिस को सूचना दी गई लेकिन, काफी देर तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब 25 मिनट बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *