आगरा कलक्ट्रेट में युवक का नग्न होकर हंगामा, महिलाओं के सामने आई असहज स्थिति; पुलिस से था नाराज
कलक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय में सोमवार सुबह अजब स्थिति पैदा हो गई। पुलिस थाने में लगातार टकराया जा रहा युवक डीसीपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा। यहां आकर युवक ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और निर्वस्त्र होकर हंगामा करने लगा। कलक्ट्रेट में आईं महिलाओं के सामने असहज स्थिति बन गई।
शाहगंज निवासी एक युवक ने कथित रूप से पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में सोमवार सुबह करीब 11 बजे निर्वस्त्र होकर हंगामा कर दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, खासकर महिलाओं के बीच असहज स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी शिकायत को लेकर पिछले काफी समय से पुलिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी से आहत होकर वह कलक्ट्रेट पहुंचा और अचानक अपना आपा खो बैठा।
उसने सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े उतार दिए और विरोध जताने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना को पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

