वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी एक गाड़ी को बंद करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी को बंद किया जा सकता है। इसका क्या कारण हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बंद हो सकती है Toyota Innova Crysta
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से ऑफर की जाने वाली इनोवा क्रिस्टा एमपीवी को बंद किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कब तक बंद हो सकती है गाड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस गाड़ी को 2025 तक बंद किया जाना था, अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी बिक्री 2026 तक ही जारी रह सकती है। इसके बाद 2027 के शुरू में इसे भारत में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा।
क्या है कारण
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बंद होने के का कारण भारत में आने वाले CAFE 3 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी) Norms हैं। ये नियम पहले के मुताबिक ज्यादा सख्त हैं। इनका उद्देश्य गाड़ियों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करना है।
हो सकती है चुनौती
टोयोटा की ओर से ऑफर की जाने वाली इनोवा क्रिस्टा एक लैडर-फ्रेम, डीजल एमपीवी है। जो साइज और वजन के लिहाज से भारी मानी जाती है। ऐसे में इसके लिए नए CAFE 3 नियमों को पूरा करना Toyota के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यही कारण है कि निर्माता भविष्य में इस मॉडल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला ले सकती है।
क्या है विकल्प
निर्माता की ओर से अगर इनोवा क्रिस्टा को बंद कर दिया जाता है तो इसके विकल्प में टोयोटा की ओर से ऑफर की जाने वाली Innova Hycross है। यह गाड़ी भी बेहतरीन फीचर्स, इंजन के साथ ऑफर की जाती है। भविष्य में बिक्री बढ़ाने के लिए और खास तौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए निर्माता की ओर से इस गाड़ी के कम कीमत वाले वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है।


