पूर्वी चंपारण में दो और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पहुंची

3.3kViews
1003 Shares

 जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दो और लोगों की मौत की सूचना के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

रघुनाथपुर में लगातार हो रही मौतें

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी लाल किशोर राय की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं लड्डू साह के निधन की भी सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

मेथेनॉल मिश्रित शराब बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेथेनॉल मिली स्प्रिट से तैयार जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की जान जा रही है। बुधवार रात से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला शनिवार सुबह तक सात तक पहुंच गया है।

पूरे जिले में छापेमारी तेज

घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पूरे जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम हर संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचकर जांच कर रही है और जहरीली शराब की हर खेप को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से मिले सुराग

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इस मामले के मुख्य आरोपी नागा राय और खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *