इंदिरापुरम में 29वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, नीचे खड़ी कार से टकराकर अलग हुआ सिर; CCTV खंगाल रही पुलिस
रात तीन बजे हुई दुर्घटना
टीएनटी टावर सोसाइटी पुस्ता रोड विवेकानंद स्कूल के सामने 29वीं मंजिल पर भावना रहती हैं। दो दिन पहले उनकी मां फूलवती उनके घर आई थीं। मंगलवार रात करीब तीन बजे फूलवती का शव नीचे पड़ा मिला। पहले वह कार पर गिरी। इसके बाद नीचे जमीन गिर गईं। सोसायटी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मानसिक तनाव की थी शिकार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद महिला मानसिक तनाव में थीं। मामले मे अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
अलग हो गया सिर
लोगों की माने तो ऊचाई से गिरने के कारण महिला का सिर अलग हो गया था। जिस कारण काफी खून फैल गया था। जानकारी मिलने पर बिल्डर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की सफाई कराई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

