जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार ने माइनिंग विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कामकाज को सुचारू बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 8 जिला खनिज अधिकारियों (DMOs) के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं।
किसे कहां मिली तैनाती?
इस आदेश के अनुसार, आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे चंदर कांत भगत (JKAS) को किश्तवाड़ का डीएमओ नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें डोडा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसी तरह सुनील कुमार (JKAS) को रामबन का डीएमओ बनाकर उधमपुर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वहीं, नावेद हुसैन बदरू (JKAS) को कुपवाड़ा का नया डीएमओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, सांबा के डीएमओ कुलवंत सिंह को भू-विज्ञान और खनन निदेशालय जम्मू भेजा गया है, जबकि किश्तवाड़ के डीएमओ विरिंदर देव को अब सांबा की कमान सौंपी गई है।
कुपवाड़ा के डीएमओ मुमताज अहमद शाह का तबादला सीएमटी लैब कश्मीर में किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।


