उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस में पथराव कर तोड़फोड़ करने व चालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
बुधवार को टनकपुर डिपो की बस हरिद्वार जा रही थी, जब वह गदरपुर पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार चालक से कहासुनी हो गई, लोगों के बीच बचाव के बाद बस रवाना हो गई। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बस का पीछा किया आैर केलाखेड़ा के पास बस को रोकने का प्रयास किया।
चालक ने बस नहीं रोकी तो युवक के साथियों ने चलती बस में पत्थर मारना शुरू कर दिया। चालक ने दरोहा चौकी पर बस को खड़ी कर गदरपुर पुलिस को सूचना दी और टनकपुर निवासी बस चालक शारदा शंकर की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इस पर पुलिस ने प्रथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू की।


