भारत में तहलका मचाएगी नई Honda Prelude , दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जल्‍द होगी लॉन्‍च

1754 Shares

वाहन निर्माता Honda की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई गाड़ी

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसे निर्माता की ओर से लग्‍जरी सेडान कार के तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किस गाड़ी को करेगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से Honda Prelude को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि निर्माता की ओर से अभी इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस कार को दो लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जिससे यह 104 किलोवाट की पावर और 182 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन से गाड़ी 8.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाई जा सकती है।

कैसे होंगे फीचर्स

होंडा की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.2 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, बोस ऑडियो‍ सिस्‍टम, Level-2 ADAS, वेंटिलेडिट सीट, स्‍पोर्ट सीट, प्रीमियम इंटीरियर जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से इस गाड़ी के लॉन्‍च पर कोई औपचारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में मई और जून के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

होंडा की ओर से इस गाड़ी को भारत में आयात किया जाएगा। ऐसे में इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 70 से 75 लाख रुपये तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *