Aamir Khan ने आखिर देख ही ली रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’, बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने दिया ऐसा रिव्यू

2.6kViews
1235 Shares

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) की रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी कम होती नहीं दिख रही है। जहां साउथ स्टार्स राम चरण, अल्लू अर्जुन और रजनीकांत ने पहले ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देख ली थी, तो वहीं बॉलीवुड सितारे अब यह फिल्म देख रहे हैं।

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल ने फिल्म देखकर इस पर अपनी राय दी थी। अब 15 दिन के बाद आखिरकार बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने भी ‘धुरंधर 2’ देखने का समय निकाल ही लिया। आमिर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू भी शेयर किया है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आमिर खान को कैसी लगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

आमिर खान को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है, क्योंकि उनकी फिल्मों में हर चीज को बेहद बारीकी से दिखाया जाता है। फिल्मों के प्रति उनका जुनून साफ झलकता है। जो बारीकियां आमिर की फिल्मों में होती हैं, वे उन्हें रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाई दीं या नहीं, इसका रिव्यू उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया है।

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू करते हुए लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई। आपका पैशन, विजन और हार्ड वर्क सच में ऑडियंस तक पहुंचा है।”

बीते महीने आमिर ने ‘धुरंधर 2’ देखने पर दिया था बयान

आपको बता दें कि बीते महीने जब आमिर खान से फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, “मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मेरे कानों तक फिल्म की तारीफ जरूर पहुंची है। ‘धुरंधर 1’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया है। मेरी बेस्ट विशेज उनकी पूरी टीम के साथ हैं।”

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ को जहां एक तरफ दर्शकों और सितारों की भरपूर सराहना मिल रही है, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग इस फिल्म को ‘राजनीतिक प्रोपेगेंडा’ भी कह रहे हैं। हालांकि, इन आलोचनाओं के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद शानदार और सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *