मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
पोस्ट में योगी ने लिखा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सुपथ पर चलते हुए भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे।


