दलितों और शोषितों को ऊपर उठाने में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की देन- ओपी राजभर
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की देन है कि हम दलित शोषित वर्गों को भी ऊंचे स्थानों पर पहुंचने का अधिकार मिला है। अगर वे नहीं होते तो हम जहां थे वहीं रह जाते। व
ह गुरुवार को रानीपुर ब्लाक के कसारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान संजय कुमार द्वारा नव निर्मित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पार्क, प्रतिमा अनावरण समारोह काे संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था। इसकी लड़ाई सावित्री बाई फुले व छत्रपति साहू महाराज ने लड़ा। उनके आंदोलन को बाबा साहहब ने अपने संविधान में पिरो लिया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

