सिंभावली में थाने के सामने बस-डंपर की भीषण टक्कर, 10 यात्री घायल; एक दंपती की हालत गंभीर

थाने के सामने यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गलत दिशा से आकर सड़क पार कर रहे मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गई। जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई और दस यात्रियों को चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यात्रियों में अफरातफरी और चींखपुकार मच गई

जिला सीतापुर से चालक डबलडैकर बस में सौ से अधिक सवारी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।जैसे ही बस सिंभावली थाने के सामने पहुंची, इस दौरान गलत दिशा से आकर सड़क पार कर रहे मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।

वहीं, हादसें में सिंभावली क्षेत्र के हरोडा मोड़ के बस चालक मनजीत सिंह पुत्र परविंद्र सिंह दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और करीब दस घायल यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंसकुर्मी देवकीनंदन वर्मा और सुमित के माध्यम से सिखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक दंपती जिला सीतापुर के विसम्बर और पत्नी फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गलत दिशा में दौड़ रहे मिट्टी से भरे डंपर

नहर की मिट्टी को डंपरों में भरकर चालक थाने के सामने से गलत दिशा में लेकर जाते हैं। जिससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। यही कारण मंगलवार की रात दुर्घटना का कारण बना है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को इसके बारे में बखूबी पता है, लेकिन कोई भी रोकटोक नहीं है। दुर्घटना में तीन लोगों को चोट लगी है। बाकी लोगों को मामूली रूप से चोट है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।गलत दिशा में वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *