दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कालिंदी कुंज की ओर जाने वाली लेन में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक एक पैदल सड़क पार कर रहे युवक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार और पैदल युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे बाद में एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया।


