Inquiry के नाम पर डील! MCD के DC-AO ने लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर से मांगी चार की रिश्वत, CBI ने हिरासत में लिया

शाहदरा नॉर्थ जोन में दिल्ली नगर निगम के एक लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ऑफिसर (एओ) दिव्यांशु गौतम को देर रात हिरासत में ले लिया गया। यह मामला पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विंग का है।

देर रात हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर मुकेश के खिलाफ एक इंक्वायरी चल रही थी। आरोप है कि इसी जांच के दौरान डिप्टी कमिश्नर और एओ ने मामले को प्रभावित करने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर मुकेश ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर सीबीआइ ने जांच शुरू की और देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सीबीआइ मामले की आगे जांच कर रही है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार पर सवाल

दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में शाहदरा साउथ जोन में ही एक सहायक अभियंता (एई) को ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआइ ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *