सीतापुर में पुराने मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत; दूसरे की स्थिति गंभीर

मिश्रिख के आट कस्बे में मंगलवार को पुराने मकान की छत तोड़ी जा रही थी। इसी दौरान छत ढह गई। जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई एक घायल हो गया।

आट निवासी श्रीनारायण के घर पर पुराने मकान की छत तोड़ी जा रही थी। गांव के प्रताप व राम रूप मजदूरी कर रहे थे। पुरानी छत तोड़ते समय अचानक ढह गई। दोनों मजदूर मलबे में दब गए।

लोगों ने शोर मचाया तो लोग मौके पर दौड़े और मलबा हटाने का काम शुरू किया। दोनों को बाहर निकाल गया तब तक प्रताप की मौत हो चुकी थी, वही राम रूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भेजा गया।

मिश्रिख तहसीलदार अजीत जायसवाल पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है, जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *