हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कांच बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, इस हादसे में भारी नुकसान की आशंका है। कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
कंपनी प्रबंधन, पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं व हादसे की जांच की जा रही है। फैक्ट्री में किसी के हताहत होने की अभी सूचना नहीं मिली है।


