प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों का दौरा UAE से शुरू हो गया। इसके बाद पीएम नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े आठ बजे UAE के लिए रवाना हुए और अब वह यूएई पहुंच गए हैं। शुक्रवार को अबू धाबी पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।
यूएई के साथ भारत खड़ा : पीएम मोदी
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, आबू धाबी में पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, दोनों देश एक सात आगे बढ़ते रहेंगे।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा कि उसे जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए। इसके अलाव यूएई में हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आगे कहा, इस मुश्किल वक्त में भारत यूएई के साथ खड़ा है।
मालूम हो कि, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत के व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाना है। इस दौरान दोनों देशों के बीच लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस।
LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़े दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। UAE ने तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC से बाहर निकलने का फैसला किया है।
ऐसे में दोनों देशों की साझीदारी अहम हो सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


