जिले में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। हद तो तब हो गई जब खून से लथपथ मासूम मेडिकल कालेज में इलाज के अभाव में चार घंटे तक तड़पती रही। इससे आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
प्रदर्शन शुरू होने के बाद देखते ही देखते भारी संख्या में फोर्स पहुंची। सीएमओ डा. एसके पांडेय और एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। सीएमओ ने भी मेडिकल कालेज की लापरवाही मानी और इसे मनमाना रवैया बताया। बताया कि यह घोर लापरवाही है और इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजूंगा।
परिजनों का आरोप है कि समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं मिलने से बच्ची की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने प्रारंभिक जांच में उपचार में लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्रशासन ने परिजनों को उचित उपचार और न्याय का भरोसा दिलाया है। मामला नंदगंज थाने के एक गांव निवासी गांव की है। जहां पड़ोस के युवक ने छह वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म किया और उसे छोड़ कर फरार हो गया। खून से लतफत घर पहुंची बच्ची को देखकर स्वजन भी हैरान हो गए और इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी को सूचित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


