भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाएं

2.4kViews
1185 Shares

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शुभकामनाएं

स्क्रिप्ट: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत को बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर भी साझा की।

ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत सरकार और नागरिकों को आपके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं। इस संदेश ने दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और साझेदारी को एक बार फिर रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *