ये है 30 दिन की वैलिडिटी वाला Jio का किफायती प्लान, मिलेगा 25GB डेटा; रोज 100SMS भी

Reliance Jio, जो सब्सक्राइबर बेस और कैपेसिटी के मामले में भारत का सबसे बड़ा ऑपरेटर है, ने कथित तौर पर चुपचाप एक नया अफोर्डेबल पैक लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 365 रुपये है और इसमें बल्क डेटा के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ये 365 रुपये वाला पैक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध है। वैसे, Jio ने 365 रुपये वाले प्लान के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आइए जानते हैं इसके बेनिफिट्स।

Jio का 365 रुपये वाला किफायती पैक

टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो के 365 रुपये वाले Jio प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है और इसमें कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, यूजर्स 64 Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS भी ग्राहकों को मिलेंगे। इसमें 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी शामिल है।

एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो, इस प्लान में JioHotstar (Mobile/TV) का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioAICloud पर 50 GB फ्री स्टोरेज और JioTV का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी मिलेगा, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज और दूसरे फीचर्स शामिल हैं।

हालांकि, Gemini के बेनिफिट्स का लाभ उठाते रहने के लिए यूजर्स को 349 रुपये या उससे ज्यादा वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना होगा। उपलब्ध प्लान डिटेल्स के मुताबिक, इस पैक के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा के बेनिफिट्स का कोई जिक्र नहीं है।

Jio का 355 रुपये वाला Freedom Plan

Jio, Jio Freedom Plan कैटेगरी के तहत 355 रुपये वाला एक और प्लान भी ऑफर करता है, जिसमें लगभग वैसे ही बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 25GB डेटा (जिसके बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है) और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इन सभी की वैलिडिटी 30 दिन है। Jio स्पेशल ऑफर के तहत, इस प्लान के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन, 50GB स्टोरेज वाला JioAICloud, Google Gemini का 18 महीने का फ्री Pro प्लान जिसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है और Nano Banana मिलता है।

Jio का 209 रुपये वाला पैक

कंपनी ने 209 रुपये वाला एक और किफायती पैक भी ऑफर कर रहा है। हालांकि, अभी ये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है और इसे सिर्फ MyJio एप के जरिए ही रिचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 SMS और हर दिन 1GB डेटा मिलेगा। इस तरह 22 दिनों की वैलिडिटी में कुल 22GB डेटा मिलेगा। जब डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स 64 Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *