हिसार के अस्पताल में आयुष्मान योजना का दुरुपयोग, नवजात को फर्जी भर्ती दिखाकर 48 हजार किया क्लेम

हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी में विधाता नर्सिंग होम पर केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत एक नवजात बच्चे को सिर्फ कागजों में ही भर्ती दिखाकर 48 हजार रुपये का क्लेम पास करवा लिया। इस मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें को शिकायत मिली थी।

जिसके बाद रविवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अस्पताल पर छापामारी की। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि इस बारे में गांव बिठमड़ा निवासी संदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि वह तीन मार्च को अपनी पत्नी सोनिया को डिलीवरी के लिए विधाता नर्सिंग होम में लेकर गया था।

अस्पताल में सामान्य प्रसव हुआ और सात मार्च को जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल को उपचार और डिलीवरी के खर्च के 25 हजार की राशि जमा करवाई गई। पीड़ित के अनुसार उसने डॉ. से आयुष्मान कार्ड के तहत उपचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया और उनकी पत्नी का आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड अपने पास रख लिया।

14 मार्च को जब वह पत्नी को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गया, तो डॉ. ने अगले दिन बच्चे को भी साथ लाने के लिए कहा। हालांकि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होने के कारण वह उसे अस्पताल नहीं ले गया। इसके बावजूद 15 मार्च को अस्पताल की ओर से बार-बार फोन कर बच्चे को लाने का दबाव बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *