आग की लपटों में किचन में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गृहस्वामिनी सदमे में है। आग बुझाने में दमकल कर्मी और आसपास के लोग जुटे हैं।