ऑटोकार यूके के मुताबिक, Lamborghini 2026 में चार नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी डायरेजियोन कोर बैटरी योजना के तहत अपनी सभी पुरानी कारों को हाइब्रिड बना चुकी है। अब आगे कंपनी का अगला कदम ग्राहकों को अपनी मौजूदा कारों के नए और अलग विकल्प देना है।
कब आएगी सभी कारें
पहली कार मई 2026 में इटली के इमोला में दिखाई जाएगी। दूसरी कार जुलाई में यूके के गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में पेश होगी। तीसरी कार अगस्त में अमेरिका में मोंटेर कार वीक के दौरान दिखाई जाएगी। इसके अलावा, चौथी और आखिरी कार दिसंबर में मियामी के आर्ट बेसल में पेश की जाएगी।
अलग-अलग डिजाइन
Lamborghini के अध्यक्ष स्टीफन विंकेलमैन ने बताया कि 2026 में आने वाली कारें उनके मौजूदा मॉडलों के ही नई रूप होंगी। उन्होंने कहा कि ये चार कार अलग-अलग डिजाइन या बॉडी स्टाइल की होंगी। इनमें से 3 कारें मौजूदा मॉडलों के बदले हुए रूप होंगे और कार किसी दूसरे मॉडल से प्रेरित होगी।
कौन सी होंगी कारें
Lamborghini पहले भी अपने मौजूदा मॉडलों के अलग-अलग वर्जन लॉन्च करती रही है। जैसे, Aventador के SVJ 63 और Ultimae आए थे। इसके अलावा Huracan के टेक्नीका और Sterrato वर्जन आए थे। इसकी तरह, Urus के S और Performant वर्जन भी पेश किए गए हैं। उम्मीद ही कि 2026 के आखिर में Revuelto Roadster भी Lamborghini की नई कारों में शामिल हो सकती है।
2025 में इतनी बिकी कारें
Lamborghini ने 2025 में दुनिया भर में कुल 10,747 कारें बेचीं जिससे उसे 3.2 बिलियन यूरो की कमाई हुई। यह लगातार तीसरा साल रहा जब कंपनी ने 10,000 से ज्यादा कारें बेचीं। फिलहाल, कंपनी के Temerario, Revuelto और Urus जैसे मॉडल हैं। पिछले साल भारत में भी कारों के अपनी पसंद से डिजाइन करवाने की मांग बढ़ी थी जिसके तहत देश में 3 खास गाड़ियाां ग्राहकों को दी गईं।


