मेरठ में 38 केंद्रों पर 18144 अभ्यर्थी देंगे UPSSSC परीक्षा, दो घंटे पहले शुरू होगा प्रवेश; इन बातों का रखें ध्यान

2.5kViews
1309 Shares

एक फरवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह परीक्षा शहर के 38 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। जिसका समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इन परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार 144 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना बेहद जरूरी कि उनके पास मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान नहीं होना चाहिए।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र सभागार में गुरुवार को परीक्षा संबंधी हुई बैठक में एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि एक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ अध्यापक केंद्र अध्यक्ष के रूप में तैनात रहेंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्नों पर आधारित रहेगी। बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थी को पांच मिनट का समय अलग से दिया जाएगा।

सपोर्ट स्टाफ और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सुबह साढ़े सात बजे अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सुबह सात बजे रोल नंबर की शीट का डिस्प्ले किया जाएगा.

दो घंटे पहले अभ्यर्थियों का लिया जाएगा प्रवेश

एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। यानि आठ बजे प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। साढ़े नौ बजे के बाद कोई प्रवेश नहीं लिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश गेट को बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *