बरेली में शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग, फटे कई सिलेंडर; छह गाड़ियों ने पाया काबू

इज्जतनगर के वेरियर नंबर एक चौकी क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। ये आग शार्ट सर्किट की वजह से लगना बताई जा रही है। आग में कई सिलिंडर भी फटे। दुकान का सभी माल राख हो गया। फायरब्रिगेड की छह गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटे

जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स गेट के पास स्थिति पी कुमार स्वीट्स हाउस है। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान के अंदर कई एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे। आग बढ़ने के दौरान कुछ सिलिंडर भी फटे।

आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग भड़कती देख फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि आस पास की दुकानें चपेट में नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *