IPL के ‘बेबी बॉस’ बेस्ट ऑफ लक… बिहार के लाल को अगले बड़े टूर्नामेंट के लिए लोग अभी से दे रहे बधाई

4.4kViews
1837 Shares

 हर सफलता के पीछे संयम, समर्पण व संघर्ष छिपा होता है। वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें एवं अपने दूसरे सत्र में बुधवार की रात छक्कों की बरसात कर कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर उपरोक्त उक्ति को चरितार्थ किया है।

14 वर्ष पहले एक सत्र में क्रिस गेल के 59 छक्कों के बनाए रिकॉर्ड को 15 वर्षीय वैभव ने 65 छ्क्का मारकर तोड़ दिया। यह मैच उसके अबतक के जीवन का सबसे अहम मैच साबित हो गया।

वैभव के अविस्मरणीय प्रदर्शन के बाद हर लोगों की जुबान पर वैभव का नाम दर्ज हो गया था। ज्ञात हो कि वैभव इसी वर्ष जूनियर विश्व कप क्रिकेट में अपने शानदार बल्लेबाजी से भारत को विश्व विजेता बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाई।

वैभव के द्वारा आईपीएल में लगातार नए कीर्तिमान रचने पर विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, क्रिकेट कोच ब्रजेश झा ने कहा कि वैभव के अंदर शानदार प्रतिभा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह आने वाले टी-20 विश्वकप में भारत के खेलते हुए नजर आएंगे।

कई रिकॉर्डों का ‘वैभव’

वैभव इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज से नवाजे गए थे। बताते चलें कि नवोदित क्रिकेटर वैभव आईपीएल के अपने पहले सत्र में ही 28 अप्रैल 2025 को क्रिस गेल के बाद दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास भी बना चुका है।

समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित मोतीपुर ग्राम निवासी वैभव शुरू से ही विस्फोटक बल्लेबाज रहा है। वैभव 2022 से लेकर अब तक जिला स्तर, राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक 67 शतक एवं 3 दोहरा शतक लगाने सहित अनेको रिकॉर्ड भी अपने नाम बन चुका है।

राज्य स्तरीय श्यामल सिन्हा क्रिकेट में भी दोहरा शतक बनाने वाले एक मात्र खिलाड़ी के रूप में वैभव का नाम दर्ज है । जूनियर टेस्ट क्रिकेट में भी आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम दर्ज है। वैभव अगले माह श्रीलंका एवं अफगानिस्तान के साथ ट्राई सीरीज में भारत ए के लिए भी खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल में रिकॉर्ड बनाने पर लोगों में हर्ष

वैभव के द्वारा आईपीएल में छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ने एवं नित्य नया कीर्तिमान बनाने पर विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, क्रिकेट कोच ब्रजेश झा, सतीश कुमार नत्था, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुकूल राय के पिता सुधाकर राय, अमित गुंजन, रंजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, इंजीनियर रंजन ठाकुर, डॉ. सुशांत कुमार,निलेश कुमार, ललन यादव, जिला क्रिकेट संघ के सोनू झा,रुपेश झा, सुभाष चंद्र झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए संभावना जताई है कि वैभव अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

दूसरी ओर पटेल मैदान में क्रिकेटरों ने वैभव की शानदार सफलता पर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *