फरीदाबाद में बेटी को जबरन सुसराल से गांव ले गया पिता, सास ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराई FIR

 पत्नी से विवाद के चलते एक पिता अपनी बेटी को ससुराल से जबरन बुलैरो में बैठा कर अपने गांव ले गया। सास ने अपने दामाद के खिलाफ नातिन को जबरन ले जाने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

दूल्हेपुर गांव की रहने वाली सीमा ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी चीमा बाई की शादी तीन वर्ष पहले राजस्थान तिजारा के भिंडूसी गांव के रहने वाले जगजीत से की थी। इन दोनों की एक बेटी मनप्रीत है।

पति-पत्नी के विवाद के चलते चीमाबाई अपनी बेटी मनप्रीत को लेकर मायके में दूल्हेपुर रहती है। जगजीत रविवार 22 मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ बुलेरो और कार में दूल्हेपुर ससुराल आया है।

उसने कार को कूछ दूरी पर खड़ा कर दिया और बुलेरो लेकर घर पहुंच गया। वह अपनी बेटी और उसकी नातिन मनप्रीत को जबरन उठा कर ले गया। जब उसने शोर मचाया और उसके पीछे भागी तो उन्होंने गोली चला दी।

चीनाबाई और जगजीत के बीच विवाद चलने के कारण बल्लभगढ़ महिला थाने में भी मामला दर्ज है। जो काेर्ट में विचाराधीन है। इस घटना के समय मनप्रीत की मां खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी। थाना छांयसा प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *