वाराणसी की तरह मंदिर के आकार में हो रघुनाथपुर स्टेशन का निर्माण, जनशताब्दी स्टॉपेज और पटना-वाराणसी इंटरसिटी की मांग

 रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा रघुनाथपुर के संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक (कला एवं संस्कृति विभाग) शंभु चंद्रवंशी ने रेल मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा से मुलाकात कर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा है कि धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तथा गोस्वामी तुलसीदास से जुड़े रघुनाथपुर स्टेशन के मुख्य भवन को वाराणसी की तरह मंदिरनुमा स्वरूप प्रदान किया जाए एवं स्टेशन के मुख्य द्वार पर गोस्वामी तुलसीदास की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।

अमृत भारत स्टेशन के तहत रघुनाथपुर स्टेशन के निर्माण की धीमी गति में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बलिया एवं आरा के बीच प्रस्तावित रेलमार्ग को रघुनाथपुर से जोड़ने की मांग की गई।

इससे भृगु आश्रम (बलिया) एवं बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ स्थान (ब्रह्मपुर) जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का जोड़ने के लिए बलिया एवं आरा के बदले रेल मार्ग को रघुनाथपुर से जोड़ने की मांग की गई।

जनशताब्दी ट्रेन को रघुनाथपुर में ठहराव करने तथा पटना और वाराणसी के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलाने की भी मांग की गई। शंभू चंद्रवंशी और शैलेश ओझा ने बताया कि अधिकारी से बातचीत काफी सकारात्मक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *