हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले हसनपुर यमुना पुल परियोजना में एक बड़ी प्रगति देखने को मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल के साथ अब डेढ़ किलोमीटर लंबे अप्रोच मार्ग के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के लिए भूमि की पैमाइश और सफाई का काम शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है।
बता दें कि हसनपुर यमुना नदी पर बन रहे पक्के पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल निर्माण के लिए 11 पिलर बनाए गए हैं, जिनमे से 10 उत्तर प्रदेश की भूमि में तथा एक पिलर का निर्माण हरियाणा की भूमि में बन रहा है।

पुल के साथ साथ हरियाणा में डेढ़ किलोमीटर लंबे अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य 35 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। यमुना पुल से डेढ़ किलोमीटर लंबे अप्रोच मार्ग के लिए 96 किसानों की 10.63 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है तथा किसानों को मुआवजे के तौर पर 11 करोड़ 67 लाख की राशि भी किसानों को वितरित की जा चुकी है।
2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी घोषणा
2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणाओं की कड़ी में बस स्टैंड और उपतहसील भवन जैसे कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। अब केंद्र बिंदु यमुना पुल है।
व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
अप्रोच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 96 किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें मुआवजे की राशि दी जा चुकी है। फसल कटने के बाद विभाग ने जमीन का कब्जा लेकर पैमाइश और सफाई का काम शुरू कर दिया है।
मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पाइपलाइन में है, जिसके पूरा होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा।
इस पुल और अप्रोच मार्ग के तैयार होने से न केवल हसनपुर बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की उत्तर प्रदेश से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे क्षेत्र में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।