अवध यूनिवर्सिटी में होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बीटेक की पढ़ाई, तैयारी में जुटा विवि प्रशासन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इसे लेकर युवाओं सहित पूरे समाज में बहुत कौतूहल है। यह अब तक कथाओं तक सीमित रहा, लेकिन अब क्लास व प्रयोगशाला का हिस्सा बन चुका है। इसको लेकर युवाओं को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है।

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई में बीटेक की पढ़ाई करने की सुविधा मिलने जा रही है। यदि तैयारी समय से जमीन पर उतरी तो नये सत्र से ही इस विषय की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे अयोध्या के साथ देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा, ये घर के पास ही एआई में बीटेक कर सकेंगे।

अभी तक यहां छह ब्रांचों कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की ब्रांचें संचालित हैं।

लगभग ढाई हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां पर अभी एआई एक प्रश्नपत्र के रूप में पढ़ाया जाता है, लेकिन विवि प्रशासन इसे ब्रांच में बदलने की कोशिश में जुटा है। जल्द ही इस विषय की बीटेक की उपाधि भी विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *