मधुबनी में हैवानियत की सारी हदें पार: बिजली के खंभे से बांधकर महिला को पीटा, मूक दर्शक बन देखते रहे लोग

हैवानियत की हद तब पार हो गई, जब कुछ लोग एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीट रहे थे और आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रह गए। गनिमत रही की किसी ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने महिला को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल मामला मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव वार्ड 7 का है। जहां मंगलवार की दोपहर बिहारी गांव निवासी अरुण महतो की पत्नी पूनम देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने ऋण का पैसा नहीं देने का आरोप लगाकर घर से घसीट कर मारपीट करते हुए मुहल्ले के चौराहे पर लाया, फिर बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई।

पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार

आसपास के लोग देखते रहे, इस बीच किसी ने मधवापुर थाना पुलिस को सूचना दे दी, सूचना मिलते ही एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने खंभे से बंधे महिला को निकालकर मधवापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया।

घसीटकर मारने-पीटने का आरोप

महिला ने कहा कि 10 हजार कर्ज का चार लाख रुपया बना दिया। जिसको लेकर गांव के तिलाई मुखिया का पत्नी, तीनों पुतोह, शनिचर मुखिया का पुतोह सहित दर्जन भर लोग घसीटकर मारपीट करते लाया और फिर पोल से बांधकर पीटा है। पूर्व में भी थाना में पंचायती हुई थी।

उधर, आरोपी महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह महिला हम सभी से ग्रुप लोन लेकर पैसा ठग ली है। मांगने पर गाली देती है। कई बार पंचायती हुआ, लेकिन पैसा नहीं दिया। इसलिए आज हमलोग मारपीट नहीं किए है, बल्कि सिर्फ बांधे है।

महिला का चल रहा इलाज

बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन इस तरह से कानून को अपने हाथ में लेकर हैवानियत की हद पार करना, कानून के भय का नहीं होना दर्शाता है। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हर्ष राज ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। आवेदन मिलते ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *