आगरा में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: आपूर्ति विभाग ने 17 सिलिंडर किए जब्त, आरोपी फरार

 घरेलू और कमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए आपूर्ति विभाग की टीम हर प्रयास कर रही है। टीम ने मंगलवार शाम चार बजे कृष्णा कालोनी नगला रामबल के एक घर में गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश किया। 17 सिलिंडर बरामद, रिफिलिंग उपकरण और पोर्टेबल वेटिंग मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

आरोपी टीटू चौहान मौके से फरार हो गया। टीटू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिलिंडरों को थापर गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है।

आपूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई, पोर्टेबल वेटिंग मशीन और रिफिलिंग उपकरण मिले

कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित है। घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग में परेशानी आ रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है। इसी बात का फायदा नंदलालपुर के टीटू चौहान द्वारा उठाया जा रहा था। कई गैस एजेंसियों के हाकरों के साथ मिलकर टीटू चौहान द्वारा सिलिंडरों की कालाबाजारी और गैस रिफिलिंग की जा रही थी।

आरोपी टीटू चौैहान मौके से फरार, आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा हुआ दर्ज

आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार शाम चार बजे कृष्णा कॉलोनी नगला रामबल के एक घर में छापा मारा। टीटू चौहान द्वारा गैस रिफिलिंग की जा रही थी। जांच में टीम को 17 सिलिंडर मिले। इसमें छह कमर्शियल सिलिंडर (दो भरे और चार खाली) और 11 घरेलू सिलिंडर (सात भरे हुए व चार खाली) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *