जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा: लैंडमाइन विस्फोट में एक घायल, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट से एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल लगातार इलाके में जांच कर रहे हैं।
बता दें, चार दिन पहले भी पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट से सेना का एक पोर्टर घायल हो गया था। घायल पोर्टर की पहचान जुल्फिकार अहमद (25) के रूप में हुई थी, जो पुंछ के सलोत्री जलास के रहने वाले थे। घटना के बाद सेना और संबंधित एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।


