जब UP CM योगी आदित्यनाथ ने आवास लाभार्थी से की बात…फिर सरकार के सामने रख दी ये मांग

 खखरेड़ू कस्बा के वार्ड तीन लक्ष्मीबाई नगर में रहने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी माया देवी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग दो मिनट तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। जिला मुख्यालय स्थित एनआइसी भवन में मौजूद रहीं मायादेवी से मुख्यमंत्री ने उनके पति छेदीलाल समेत अन्य स्वजन का हाल-चाल जाना।

नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, ईओ हरिगेंद्र प्रताप सिंह तथा वार्ड सभासद भी इस मौके पर मौजूद रहे। मायादेवी मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री से वह बातचीत कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान आत्मीयता दिखाई।

मुख्यमंत्री लाभार्थी मायादेवी
माया देवी जी आपके पति क्या करते हैं? हम और हमारे पति दोनों लोग मजदूरी करते हैं।
प्रदेश सरकार की योजनाओं से आप खुश हैं? जी, हम खुश हैं।
आवास योजना का लाभ प्राप्त होने से कैसा लग रहा है? जी, बहुत खुशी हो रही है।
सरकार की योजनाओं का लाभ मिला कि नहीं? आयुष्मान कार्ड बना है, राशन कार्ड बना है, आवास मिल ही गया है।
और किसी योजना का लाभ जो न मिला हो? उज्ज्वला योजना का लाभ मिल जाता तो अच्छा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *