फॉर्मर रजिस्ट्री की वजह से रुकी PM Kisan की 22वीं किस्त तो ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, 23वीं किस्त में आएंगे 4 हजार

 पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अब कई राज्यों में फॉर्मर आईडी जरूरी हो गई है। बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए खुद को रजिस्टर किया था, लेकिन उनकी 22वीं किस्त नहीं आई। 22वीं किस्त न आने का मुख्य कारण फॉर्मर आईडी है। अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं जो इस यजना का लाभ लेने के लिए हाल ही में रजिस्टर्ड हुए हैं तो आपके लिए फॉर्मर आईडी जरूरी है।

किसानों पर केंद्रित एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह सुनिश्चित किया है कि इस योजना का लाभ देश भर के सभी किसानों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंचे। अब PM-KISAN के तहत नए पंजीकरणों के लिए 14 राज्यों में ‘किसान ID’ (Farmer ID) को अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और पीएम किसान के लिए नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो आपको फॉर्मर आईडी की आवश्यकता होगी।

क्या है फॉर्मर आईडी?

किसान रजिस्ट्री एक सरकारी व्यवस्था है जो किसानों के बारे में पूरी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करती है। इसमें उनका नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जमीन का विवरण और उगाई जाने वाली फसलें शामिल होती हैं। पंजीकरण के बाद, किसानों को एक डिजिटल ‘किसान ID’ मिलती है।

इस रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक सत्यापित पहचान प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में मिले। यह दोहरे या गलत भुगतानों को रोकने में मदद करती है और यह सुनिश्चित करती है कि किसानों को सही सहायता समय पर मिले।

फॉर्मर आईडी के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

किसान upfr.agristack.gov.in पर बने आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और खतौनी नंबर जैसी जानकारियों की आवश्यकता होगी। किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी फॉर्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

फॉर्मर आईडी के लिए खुद से रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

सबसे पहले आपको upfr.agristack.gov.in जाना होगा।
यहां पर आपको फॉर्मर सेक्सशन सिलेक्ट करना होगा।
इसके बाद नीचे क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डाले।
चेक बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट पर क्लिक करें।
आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगी।
ओटीपी दर्ज करें और इसके बाद मांगी गई जानकारी
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भर करें फॉर्म को सबमिट कर दें।
आपको एक एनरोलमेंट आईडी भी मिलेगी जिसे आपको सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *