हरदोई में विद्यालय की चाहरदीवारी गिरने से दो बच्चे घायल, प्रधानाध्यापक निलंबित

 विकास खंड टड़ियावां के जूनियर हाईस्कूल रावल में सोमवार सुबह चाहरदीवारी गिर जाने से दो बच्चे घायल हो गए। घटना ने बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय भवनों की स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है। बीएसए ने दो बीईओ को विद्यालय भेजा और फिर बच्चे का हाल-चाल लिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के पैर में चोट लगी है। शुरुआती जांच में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर पूरे विद्यालय का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। वहीं चाहरदीवारी निर्माण की जांच के लिए समिति बनाई गई है। उसकी जांच के बाद निर्माण प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी के बाद सोमवार की सुबह बच्चे खड़़े थे। उस समय विद्यालय नहीं खुला था। अचानक चाहरदीवारी अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कक्षा 6 के छात्र शिवांश और नदीम के चोट लग गई।

दोनों बच्चों का चल रहा है इलाज

दोनों बच्चों को इलाज के लिए तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शिवांश के पिता ने पुलिस से शिकायत भी की है। वहीं देखा जाए तो इससे पहले भी सांडी में स्कूल का दरवाजा गिरने और शाहाबाद में अन्य दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ चुकी हैं।

बीएसए डा. अजित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बीईओ टड़ियावां और एक अन्य को मौके पर भेजा गया। पता चला कि विद्यालय खुलने के 15 मिनट पहले अध्यापकों के पहुंचने का आदेश है पर कोई नहीं पहुंचा था।

उसी पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जा रहा है, साथ ही अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और अनुदेशक जो भी होगा, उसका वेतन रोका जा रहा है। चाहरदीवारी कब बनी थी, मानक कैसे थे, इसकी जिला समन्वयक निर्माण और बीईओ मुख्यालय से जांच कराई जा रही है। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *