आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह के प्रतिनिधि ईडी के सामने हुए पेश

1597 Shares

 राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह के कानूनी प्रतिनिधि सोमवार को दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हुए। यह पेशी मुख्य रूप से उन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच में सहयोग करने के लिए थी, जिन्हें ऋषि राज सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान जब्त किया गया था।

2015 में स्थापित इस कंपनी ने कई राजनीतिक संगठनों को परामर्श प्रदान किया है, जिसमें दो चुनावी राज्यों बंगाल में तृणमूल और तमिलनाडु में द्रमुक शामिल हैं। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की सलाहकार संस्था आई-पैक का कार्यालय सोमवार को सन्नाटे और अंधेरे में डूबा रहा।

कर्मचारियों को छुट्टी पर जाने का दिया आदेश

शनिवार देर रात संस्था के कर्मियों को भेजे गए एक ईमेल ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है, जिसमें कानूनी बाध्यताओं का हवाला देते हुए सभी ऑपरेशन 20 दिनों के लिए बंद करने और कर्मचारियों को छुट्टी पर जाने का निर्देश दिया गया है।

टीएमसी ने खबर को बताया आधारहीन

तृणमूल कांग्रेस ने इस खबर को आधारहीन बताते हुए दावा किया है कि आई-पैक की टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है, वहीं आई-पैक संस्था की ओर से इस छुट्टी वाले ईमेल पर अब तक कोई आधिकारिक खंडन नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *