LPG Crisis: पटरी पर आ रही गाड़ी, आगरा में एक दिन में 29 हजार सिलिंडरों की होम डिलीवरी ने बनाया रिकार्ड

घरेलू सिलिंडरों के उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने के लिए आयल कंपनियां हर प्रयास कर रही हैं। सोमवार को 25865 सिलिंडरों की बुकिंग हुई। एक दिन में 29214 सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर रिकार्ड बनाया है। इससे पूर्व 14 मार्च को 28 हजार सिलिंडरों की डिलीवरी हुई थी।

सिलिंडरों की डिलीवरी 24 से 36 घंटे में करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं शाम तक 84 गैस एजेंसियों में एक भी कमर्शियल सिलिंडर नहीं पहुंचा। सर्वर की गति धीमी होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिले में 84 गैस एजेंसियों हैं जिसमें इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसी) के 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। 70 प्रतिशत उपभोक्ता आइओसी के हैं। तीन दिन से बुकिंग के सापेक्ष 100 प्रतिशत सिलिंडरों की डिलीवरी नहीं हो रही थी।

आयल कंपनियों के सर्वर में लोड अधिक होने के चलते यह समस्या आ रही थी। सोमवार सुबह सर्वर की गति सही रही। हालांकि दोपहर बाद बुकिंग में परेशानी आई। मयूर गैस एजेंसी जयपुर हाउस, स्वामी गैस एजेंसी दयालबाग, दुबे गैस एजेंसी दयालबाग, मारुत गैस एजेंसी सिकंदरा सहित अन्य में उपभोक्ता पहुंचे।

बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी भी करवाया। कमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ गया है। डीएसओ आनंद सिंह ने बताया कि एक दिन में 29214 सिलिंडरों की डिलीवरी की गई है। इससे पूर्व 14 मार्च को 28 हजार सिलिंडरों की डिलीवरी हुई थी।

 

आइओसी ने जारी किए बुकिंग के नए नंबर

उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए आइओसी ने नए नंबर जारी किए हैं। आल इंडिया इंडेन वितरक संघ के राष्ट्रीय सचिव विपुल पुरोहित ने बताया कि जिले में सात लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में कम परेशानी हो, इसके लिए नए नंबर जारी किए गए हैं। पुराने नंबरों पर भी बुकिंग हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *