दरभंगा में किशोरी की हत्या, स्वजन ने मतांतरण नहीं करने पर जान लेने का लगाया आरोप

2.5kViews
1938 Shares

 दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मो. उजाला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस कैंप कर स्थिति पर नजर रख रही है।

मतांतरण नहीं करने पर हत्या का आरोप

हिरणी पंचायत निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान और लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि कहा है कि उनकी लड़की को मो. साबिर के पुत्र मो. उजाला ने 13 जनवरी 2026 को बहला फुसलाकर और प्रेम का झांसा देकर अपहरण कर लिया।

काफी खोजबीन के बाद आरोपित के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद थाने मे आवेदन दिया। फरवरी माह में उनकी पुत्री को लेकर आरोपित अपने घर नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान के वार्ड नंबर पांच पहुंचा।

जहां जाने पर परिवार के लोग बार-बार लड़की को सुरक्षित वापस करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की। पुलिस भी कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इस बीच उनकी लड़की को सभी जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव देने लगे। जब उनकी पुत्री इस्लाम धर्म कबूल नहीं की तो पूरे परिवार के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

घर ले जाकर नहीं लौटाया गया

आरोप है कि फरवरी माह में मो. उजाला किशोरी को अपने घर लेकर आया था। जब परिजन उसे वापस लेने पहुंचे तो आरोपित परिवार के लोगों ने बार-बार आश्वासन दिया, लेकिन लड़की को नहीं लौटाया गया।

हत्या का आरोप, जांच जारी

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या फंदा लगाकर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

गांव में आक्रोश, पुलिस तैनात

घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *