LPG Crisis: घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में आई अब कुछ गिरावट, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बदल गया नियम, ये हैं टोल फ्री नंबर

घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग का आंकड़ा शनिवार की अपेक्षा रविवार को लगभग चार हजार घट गया। वहीं देहात क्षेत्र में बुकिंग की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। शहरी क्षेत्र में डिलीवरी मिलने के 25 वें दिन तो देहात क्षेत्र में यह सीमा 45 कर दी गई है। अधिक लोड के कारण सर्वर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है।

राहत की बात यह रही कि गैस एजेंसियों पर मारामारी जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली है। कालाबाजारी और मनमानी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। घरेलू गैस और पीएनजी के लिए कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है। रविवार को 30967 लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग कराई।

जिनमें सर्वाधिक बुकिंग इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आइओसी) के 21570 उपभोक्ताओं ने कराई। वहीं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसी) के 6584 और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसी) के 2813 ने बुकिंग कराई। वहीं डिलीवरी 27998 सिलिंडरों की कराई गई है, जबकि स्टाॅक 43 हजार 658 का है।

कालाबाजारी करने वाले और एजेंसी संचालकों की मनमानी पर नजर रखे जाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग के अलावा प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें भ्रमण कर नजर रखे हुए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने कमला नगर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें न तो भीड़ ही मिली और न ही किसी प्रकार की कोई शिकायत।

 

ऑयल कंपनियों के टोल फ्री नंबर

  • आइओसी- 18002333555
  • बीपीसी- 1800224344
  • एचपीसी- 18002333555
  • मिस्ड काॅल से आइओसी के सिलिंडर की बुकिंग- 8454933333
  • जिले का हेल्पलाइन नंबर- 0562-2972453

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *