उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हल्की बारिश के आसार; पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

 सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई देगा। नॉर्थ इंडिया में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है, वहीं पश्चिम और दक्षिण में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और पहाड़ी राज्यों में मौसम सुहावना रह सकता है। वहीं मुंबई और दक्षिण के राज्यों में गर्मी का असर दिखाई देगा।

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

सोमवार को दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कुछ इलाकों में अच्छी बारिश भी हो सकती है। सुबह और शाम की ठंड रहेगी।

यूपी में छाए रहेंगे बादल

यूपी की बात करें तो यहां कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी और मोदी यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के आसार

राजस्थान के कई हिस्सों में आसमान बादलों से ढाका रहेगा। वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रह सकता है लेकिन यहां आसमान साफ रहेगा।

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वह हिमाचल प्रदेश के शिमला मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *