MasterChef India 9 में ओडिशा की बहनों का जादू, फर्स्ट रनर-अप बनीं सिस्टर्स को मिली लाखों की प्राइज मनी

मास्टरशेफ इंडिया का नौंवा सीजन शानदार फिनाले राउंड के साथ खत्म हो गया है। इस सीजन के विनर नागपुर के रहने वाले दो भाई विक्रम और अजिंक्य गंधे बने। विजेताओं के साथ-साथ चर्चा फर्स्ट रनर-अप की भी है। दो बहनें इस बार फर्स्ट रनर-अप बनीं।

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 की फर्स्ट रनर-अप रहीं ओडिशा की अंजू प्रधान और मंजू ओझा ने अपनी ऑथेंटिक और यूनीक कुकिंग स्टाइल से जजेस और दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों ने अपने रीजनल फूड्स को नेशनल मंच पर प्रेजेंट किया जिसे चखकर शो के जजेस भी वाहवाही करने से पीछे नहीं रहे।

फर्स्ट रनर-अप को मिली कितनी प्राइज मनी?

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के विनर्स को जहां गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपये कैश प्राइज मनी मिली, वहीं फर्स्ट रनर-अप रहीं दोनों बहनों को भी कैश प्राइज मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 10-15 लाख रुपये मिलेहैं। वहीं, सेकंड रनर-अप रहे हैदराबाद की मां-बेटी चंदना और साई श्री रचकोंडा को भी छोटा अमाउंट दिया गया।

इस बार क्यों अलग था मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9?

इस बार का मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 बाकियों से अलग था। इस बार फैमिली जोड़ी के साथ कॉम्पटीशन किया गया, चाहे वो भाई-बहन, मां-बेटी या फिर दूसरे रिश्तेदार हों। टीम वर्क के साथ सभी को अपनी कुकिंग स्किल्स दिखानी थी और सभी ने वैसा ही किया। ऑथेंटिक फूड के साथ एक्सपेरिमेंट कर शानदार प्रेजेंटेशन से जजेस को हैरान किया। मास्टरशेफ इंडिया 9 के जजेस रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *