NEET-UG पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने तीन आरोपियों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

3.8kViews
1355 Shares

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपियों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट का री-एग्जाम CBT मोड में कराने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2026 के री-टेस्ट को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में कराने की मांग खारिज कर दी है। सोमवार को जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने NTA को यह निर्देश देने से इनकार कर दिया कि 21 जून को होने वाला री-एग्जाम पेन-एंड-पेपर की जगह CBT मोड में कराया जाए।

बेंच ने मामले की सुनवाई जुलाई तक टाल दी, जिससे याचिकाकर्ताओं को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट के इस रुख से साफ है कि NEET-UG 2026 का री-एग्जाम मौजूदा पेन-एंड-पेपर फॉर्मेट में ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *