चारधाम यात्रियों पर बढ़ेगा भार, बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा हो सकती है महंगी

 इस बार चारधाम यात्रा में बदरी-केदार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पूजा के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति दोनों धामों में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोत्तरी पर विचार कर रही है। इसका प्रस्ताव 10 मार्च को देहरादून में होने वाली समिति की बोर्ड बैठक में रखा जाना है। यदि इस प्रस्ताव पर मोहर लगती है तो विशेष पूजाओं का शुल्क 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में महाभिषेक, आरती सहित अन्य विशेष पूजाएं मंदिर समिति की वेबसाइट पर बुक की जाती है। आफलाइन पूजा के लिए मंदिर समिति के कार्यालयों के काउंटरों पर भी शुल्क जमा किया जाता है। दो वर्ष पहले विशेष पूजाओं का शुल्क बढ़ाया गया था। अब इस यात्रा सीजन में इसमें बढ़ोत्तरी की योजना बनाई जा रही है। मंदिर समिति के अधिकारी इसके पीछे का कारण आय बढ़ाना मान रहे हैं।

बदरीनाथ धाम की विशेष पूजा का शुल्क

  • महाभिषेक पूजा: 4,700 रुपए
  • अभिषेक पूजा : 4,500
  • शयन आरती, गीत गोविंद पाठ: 3,100
  • वेद पाठ : 2,500
  • गीता पाठ: 2,500
  • चंडी आरती: 401
  • विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ : 701
  • नित्य नियम भोग 11,000

केदारनाथ धाम की विशेष पूजा का शुल्क

  • महाभिषेक पूजा : 9,500
  • रुद्राभिषेक पूजा : 7,200
  • लघु रुद्राभिषेक पूजा : 6,100
  • षोठशोपचार पूजा: 5,500
  • बाल भोग: 1000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *