पुणे में चल रही थी गांजा पार्टी, पुलिस ने छापामारी कर नाबालिगों सहित 156 को हिरासत में लिया

9.7kViews
1928 Shares

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने देर रात एक पार्टी में छापामारी कर नाबालिगों सहित 156 लोगों को हिरासत में लिया, साथ ही 85 लाख रुपए का गांजा और गैर-कानूनी हुक्का फ्लेवर भी जब्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर पुलिचस की क्राइम ब्रांच ने रविवार तड़के लोनीकंद पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आ
ने वाले तुलापुर इलाके में कथित अनधिकृत पार्टी पर छापामारी की। इस दौरान लगभग तीन ग्राम गांजा बरामद किया गया और 156 लोगों को हिरासत में लिया गया।

खुफिया जानकारी के आधार पर, 15 अधिकारियों और 65 कॉन्स्टेबलों की एक पुलिस टीम ने 7 जून को तड़के करीब 2.30 बजे उस जगह छापामापी की।

पार्टी में 107 पुरुष और 49 महिलाएं थीं मौजूद

पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में 107 पुरुष और 49 महिलाएं मौजूद थीं। इनमें से तीन लोग शराब पीने की कानूनी उम्र से कम उम्र के पाए गए। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जारी शराब का परमिट केवल 6 जून को रात 11.30 बजे तक ही वैध था, लेकिन पार्टी तय समय के बाद भी जारी रही।

9.22 लाख रुपए की शराब जब्त

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन हुक्का पॉट भी जब्त किए जिनमें 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर थे। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 9.22 लाख रुपए की शराब का स्टॉक भी मिला।

पुलिस ने बताया कि ब्लेज एंटरटेनमेंट के ऐमन शेख और स्टार लाइट एंटरटेनमेंट के यश चौधरी की पहचान कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों के तौर पर की गई है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *